Life Insurance Vs General Insurance Vs Health Insurance – जीवन बीमा V/S  सामान्य बीमा V/S स्वास्थ्य बीमा: पाइए बीमा का 100% ज्ञान।

Life Insurance, General Insurance and Health Insurance

जीवन बीमा, सामान्य बीमा और स्वास्थ्य बीमा (Life Insurance, General Insurance and Health Insurance) क्या अंतर है ?

बीमा आपको एक प्रकार की सुरक्षा प्रदान करता है। यह सुरक्षा आपको एक प्रीमियम भरने के बाद मिलती है। सामान्य तौर से देखा जाए तो बीमा के तीन प्रकार होते हैं जिसमें जीवन बीमा, सामान्य बीमा और स्वास्थ्य बीमा होते हैं। देखने के लिए यह तीनों बीमा के एक प्रकार जैसे लगते हैं मगर यह तीनों बीमा एक दूसरे से बहुत अलग ही।

जीवन बीमा (Life Insurance) क्या होता है ?

जीवन बीमा के अंतर्गत अगर पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान होती है। यह सुरक्षा की सुविधा लेने के लिए आपको एक प्रकार का प्रीमियम देना पड़ता है। यहां पर जो प्रीमियम आप पर करते हैं इसके बदले आपको सुरक्षा तो प्रदान होती है उसके अलावा आपने जो प्रीमियम भरा है उसे पर भी आपको ब्याज मिलती है। पॉलिसी धारक की मृत्यु अगर नहीं होती है तो जीवन बीमा की तिथि समाप्त होने के बाद आपको नियम और शर्तों के हिसाब से परिपक्वता राशि प्राप्त होती है।

जीवन बीमा (Life Insurance) के प्रकार।

जीवन बीमा (Life Insurance) व्यक्ति को पूरे जीवन काल के लिए सुरक्षा प्रदान करता है और व्यक्ति निश्चित समय के लिए भी सुरक्षा ले सकता है। इसी कारण जीवन बीमा में भी अलग-अलग प्रकार आते हैं। जो व्यक्ति को उसके इच्छा के अनुसार बीमा पॉलिसी मिली।

  • टर्म लाइफ इंश्योरेंस (Term Life Insurance): टर्म लाइफ इंश्योरेंस सामान्यता से देखा जाए तो 20 साल से लेकर 50 साल तक ले सकते हैं। इसी के बीच में पॉलिसी धारक को एक प्रकार का प्रीमियम भरना पड़ता है। अगर पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को एक बहुत अच्छी खासी निश्चित राशि मिलती है। इस बीमा के प्रीमियम बहुत कम होते हैं परंतु यहां पर आप निवेश करते समय रिटर्न प्लान लेते हैं तो आपका प्रीमियम ज्यादा बढ़ जाता है। अगर पॉलिसी धारक की मृत्यू नहीं होतो तो आपको यह प्रीमियम रिटर्न मिल जाता है।
  • संपूर्ण जीवन बीमा (Whole Life Insurance): संपूर्ण जीवन बीमा यह व्यक्ति के पूरे जीवन काल के लिए होता है।  इसमें व्यक्ति ऐसा प्लान लेता है जो व्यक्ति हर साल एक निश्चित रकम की प्रीमियम के माध्यम से बीमा कंपनी को देता है। आपकी आयु बढ़ जाती है परंतु आपकी प्रीमियम की राशि में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं होता। संपूर्ण जीवन बीमा आप कम से कम आयु में लेंते है तो आपको प्रीमियम बहुत कम होता है।
  • एंडोमेंट प्लान (Endoment Plan):एंडोमेंट बीमा प्लान यह एक ऐसा बीमा योजना है जहां पर आप निवेश भी करते हैं और उसके साथ आपको बीमा से सुरक्षा भी मिलती है। यहां पर पॉलिसी धारक दो प्रकार के प्रीमियम बीमा कंपनी को देता है। उसमें से एक हिस्सा उसको परिपक्वता के बाद निश्चित राशि प्रदान करता है और और दूसरा हिस्सा विशेष बाजार में निवेश किया जाता है। जो आपको आपके निवेश पर एक अच्छा खासा रिटर्न देता है। इसी के दौरान पॉलिसी धारक की अगर मृत्यु होती है तो उसके परिवार को निवेश की राशि के अनुसार मुद्दल और उसके साथ ब्याज भी मिलता है। अगर पॉलिसी धारक की मृत्यु नहीं होती तो उसको परिपक्वता राशि मिलती है।
  • यूनिट लिंक्ड बीमा प्लान (Unit Linked Insurance Plan): यूनिट लिंक्ड बीमा प्लान में आपको निवेश और बीमा दोनों का लाभ मिलता है। यहां पर जो प्रीमियम आप भरते हैं उसमें से एक हिस्सा बीमा के लिए होता है और दूसरा हिस्सा बाजार के डेट फंड (Debt Fund), इक्विटी (Equity Fund) और इसी के फंड मैं निवेश होता है। इसमें निवेश किया हुआ पैसा आपको टैक्स बचत में भी मदद करता है।
  • मनी बैक पॉलिसी (Money Back Policy): इस प्रकार के मनी बैक पॉलिसी में आपको एक नीचे समय के लिए एक निश्चित राशि हर साल भरनी होती है। यहां पर अगर पॉलिसी धारक की मृत्यु नहीं होती है तो, उसको  उसने निवेश किए हुए राशि से एक निश्चित प्रतिशत राशि है प्राप्त होती है। अगर मृत्यु हो जाए तो उसके परिवार को पुरी राशि मिलती है।
  • बाल बीमा प्लान (Child Plans): इस बीमा का उपयोग अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए। अगर घर में कमाने वाले व्यक्ति का मृत्यु हो जाता है उसके परिवार में जो बच्चे हैं उनके होने वाले खर्च को कवर करने के लिए होता है। अगर पॉलिसी धारक की मृत्यु नहीं होती तो, यहां पर आपको निश्चित समय के बाद एक निश्चित राशि प्रदान होती है। यहां पर टैक्स बचत की सुविधा भी आपके लिए उपलब्ध है।
  • सेवानिवृत्ति प्लान (Retirement Plan): सेवानिवृत्ति होने के बाद व्यक्ति की आय बंद हो जाती है। अगर व्यक्ति इस प्लान को लेता है तो उसको एक  निश्चित प्रीमियम भरना पड़ता है। और सेवानिवृत्ति होने के बाद उस व्यक्ति को एक निश्चित रकम हर महीने मिलती है। अगर बीच में व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को एक निश्चित रकम मिल जाती है।

सामान्य बीमा (General Insurance) क्या होता है ?

सामान्य बीमा व्यक्ति के संपत्ति को होने वाले नुकसान के लिए सुरक्षा देता है। यहां पर व्यक्ति को घूमने का बीमा, घर का बीमा, व्यापार के लिए बीमा और वहां के लिए बीमा यह सुविधा मिलती है।

  1. यात्रा बीमा (Travel Insurance): यात्रा बीमा व्यक्ति को घूमते समय जो नुकसान होता है उसकी भरपाई करने में मदद करता है। जैसे कि अगर व्यक्ति की यात्रा कैंसिल हो जाए तो, उसका कुछ सामान खो जाए तो, या उसके सामान को कुछ हानि हो जाए तो और यात्रा करते समय उसके साथ कुछ दुर्घटना हो जाए तो, उस दुर्घटना के अंतर्गत उसको अस्पताल में जो खर्चा आता है उसकी सुरक्षा मिलती है।
  2. गृह बीमा (Home Insurance): गृह बीमा में व्यक्ति के घर को मानव निर्मित या नैसर्गिक आपत्ती के कारण जो कुछ भी नुकसान होता है उसकी सुरक्षा इसमें कवर होती है। घर पर रहते समय व्यक्ति को कि अगर चोट भी लग जाती है तो उसका भी कवर यहां पर मिलता है। गृह बीमा मैं अगर खिड़की, दरवाजा, फर्श को नुकसान होता है तो उसका भी कवर यहां पर होता है।
  3. मोटर बीमा (Motor Insurance): मोटर बीमा के तहत आपको जो नुकसान मानव निर्मित या नैसर्गिक आपत्ती के कारण होते हैं उसकी सुरक्षा मिलती है। इसके अंतर्गत अगर पॉलिसी धारक अपनी मोटर, गाड़ी, वाहन  को खुद नुकसान पहुंचता है या कोई तीसरा व्यक्ति उसको  नुकसान पहुंचता है तो इसकी भी सुरक्षा कवर होती है।
  4. व्यवसाय बीमा (Business Insurance): व्यवसाय बीमा आपको किसी भी प्रकार के छोटे या बड़े व्यवसाय को एक आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है। व्यवसाय में होने वाले जो भी रिस्क होती है वह बीमा कंपनी को बेच देता है। इसमें चोरी हो जाए तो, व्यवसाय की जगह पर आग लग जाए तो, व्यवसाय के संपत्ति को कुछ नुकसान हो जाए तो, इन सभी नुकसान को व्यवसाय बीमा में कवर होता है।

Read More

स्वास्थ बीमा (Health Insurance) क्या होता है ?

स्वास्थ्य बीमा में आपको अस्पताल में होने वाले खर्च को सुरक्षा प्रदान करता है। इसमें आपको अस्पताल के जो बिल है वो आपके बीमा कम्पनी के और भरे जाते है। कुछ-कुछ स्वास्थ्य बीमा ऐसे हैं जिसमें आपको एक भी रुपया नहीं बनना पड़ता है। यहां पर आपको अस्पताल में भर्ती होने के समय या उसके बाद जो भी खर्च होता है उसका भी खर्चा बीमा कंपनी उठती है। हेल्थ इंश्योरेंस के अंतर्गत आपको दो सुविधा उपलब्ध होती है उसमें पहले सुविधा यह है कि पहले आपको अस्पताल में खुद खर्चा करना होगा उसके बाद उसे खर्च की सारी रसीद जमा करनी होती है। रासीद जमा करने पर आपको जो खर्चा हुआ है वह रिटर्न मिल जाता है। और दूसरी कैशलैस सुविधा (Cashless Facility) है कि आपको सिर्फ अस्पताल में जाकर भर्ती होना है और आपकी बीमा पॉलिसी अस्पताल को देनी होगी इसके बाद आपको अस्पताल में किसी भी प्रकार का खर्चा नहीं करना पड़ता है। आपकी पॉलिसी में जो कवर दिया होता है उसका इलाज आप अस्पताल में करते हैं तो आपको किसी भी प्रकार का खर्चा नहीं करना होता है इसी को हम कैशलैस फैसिलिटी (Cashless Facility) बोलते हैं। यह पूरा खर्चा आपकी बीमा कंपनी उठती है।

स्वास्थ बीमा के प्रकार ?

  • वैयक्तिक स्वास्थ्य बीमा: यह बीमा सिर्फ पॉलिसी धारक को ही सुरक्षा प्रदान करता है। 
  • पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा: यह बीमा पॉलिसी धारक के साथ उसके पूरे परिवार को भी सुरक्षा प्रदान करता है।
  • वरिष्ठ नागरिक स्वास्थ्य बीमा : यह स्वास्थ्य बीमा वरिष्ठ नागरिक जिनकी आयु 65 वर्ष से ज्यादा है उनके लिए होता है।
  • गंभीर बीमारी स्वास्थ बीमा: इस बीमा के अंतर्गत जो गंभीर बीमारी होती है जिनका खर्चा बहुत जाता है उन बीमारियों का इलाज करने के लिए होता है।

Read More

निष्कर्ष (Conclusion):

आज के समय में अस्पताल के बिल हो या किसी भी वस्तु को देखो तो बहुत महंगे हो जा रहे हैं। बीमा एक ऐसी सुविधा है जो आपको होने वाले नुकसान से सुरक्षा प्रदान करता है। आज के समय में आमतौर पर देखा जाए तो अस्पताल के खर्च आसमान का दाम छू रहे हैं। एक बार आप अस्पताल में भर्ती हो जाते हैं तो आपकी सालों की कमाई चुटकियों में खत्म हो जाती है। यही कारण है कि एक बुद्धिमान व्यक्ति अपने लिए, अपने परिवार के लिए या अपने व्यवसाय के लिए किसी न किसी प्रकार का बीमा जरूर करवाता है। बीमा करना यह समय की मांग है। इस सुविधा का लाभ आपको जरूर लेना चाहिए।

Leave a Comment