Pradhanmantri Jan aarogya Yojana
योजना का परिचय
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई योजना है। जिसका उद्देश्य भारत के नागरिक को एक सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए आर्थिक मदद देना है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, स्वास्थ्य सेवा वितरण के क्षेत्र में एक व्यापक स्वास्थ्य आधारित सेवा बढ़ाने का प्रयास है। इस योजना का प्रयास भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र में प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीय स्तरों पर स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को रोकथाम, संवर्धन और चालित देखभाल करना है। इस सेवा प्रणाली को चालू होने के बाद आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करने वाली योजना बन चुकी है। यहां पर जो स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एक परिवार को रुपए 5 लाख तक कवर मिलता है। यहां पर जो परिवार शामिल किए है, उनको भारत की सामाजिक, आर्थिक और जाति जनगणना 2011 के अभाव और व्यावसायिक मानदंडों के आधार पर किया है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना भारत सरकार और राज्य सरकार के बीच के समझौते के आधार पर काम कर रही है।
नीचे दी हुई लिस्ट मे जो खर्चे आपको इस योजना के अंतर्गत कवर होंगे।
- चिकित्सा परीक्षण उपचार
- अस्पताल में भर्ती होने से पहले जो खर्च होते हैं ।
- दावों का खर्चा।
- गैर गहन और गहन देखभाल (Intensive and Non Intensive Care) सेवाओं का खर्चा।
- प्रयोगशाला जांच का खर्चा
- आवास करने का खर्चा (Accomodation Expenses)।
- खाद्य सेवा का खर्चा
- उपचार के दौरान होने वाली कॉम्प्लिकेशन (Complication) का खर्चा।
- अस्पताल में भर्ती होने के बाद 15 दिन के लिए देखभाल का खर्चा।
- अस्पताल में भर्ती होने के के पहले तीन दिन का खर्चा।
- पंजीकरण शुल्क
- सामान्य वार्ड बिस्तर शुल्क
- नर्सिंग और बोर्डिंग शुल्क
- सर्जन, चिकित्सक, एनेस्थेटिस्ट, सलाहकारों की फीस आदि
- एनेस्थीसिया, ऑपरेशन थिएटर शुल्क, रक्त संक्रमण, ऑक्सीजन, सर्जिकल उपकरणों की लागत आदि
- इम्प्लांट्स या कृत्रिम उपकरणों की लागत
- पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी परीक्षण, जैसे एमआरआई, एक्स-रे, सीटी स्कैन आदि
प्रधानमंत्री जन आरोग्य (PM-JAY) के आवश्यक दस्तावेज
- पति का प्रमाण
- पहचान पत्र
- आयू का प्रमाण
- जाति प्रमाण पत्र
- संपर्क क्रमांक (Contact Number)
- आय प्रमाण पत्र
READ MORE FOR INTEREST FREE GOVT LOAN SCHEME
प्रधानमंत्री जन आरोग्य (PM-JAY) योजना की पात्रता क्या है ?
आयुष्मान भारत योजना की पात्रता भारतीय जनगणना 2011 के आंकड़ों के आधार पर निर्धारित की जाती है । ग्रामीण और शहरी परिवारों के लिए विशिष्ट मानदंड नीचे दिए गए हैं
ग्रामीण परिवार के लिए।
- जिन परिवारों में कच्ची दीवारों और कच्ची छत के साथ केवल एक कमरा है;
- जिन परिवारों में 16 से 59 वर्ष की आयु के बीच कोई वयस्क सदस्य नहीं है।
- 16 से 59 वर्ष की आयु के बीच कोई वयस्क पुरुष सदस्य के साथ महिला मुखिया वाले परिवार।
- परिवार में दिव्यांग सदस्य और कोई भी सक्षम शारीरिक वयस्क सदस्य नहीं है।
- एससी/एसटी परिवार
- भूमिहीन परिवार अपनी आय का बड़ा हिस्सा शारीरिक अस्थिर श्रम से प्राप्त करते हैं।
- ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार जिनमें निम्न में से कोई एक है: आश्रय रहित घर, निराश्रित, भिक्षा पर जीवनयापन करने वाले, हाथ से मैला ढोने वाले परिवार, आदिम आदिवासी समूह, कानूनी रूप से मुक्त बंधुआ मजदूर।
शहरी परिवार के लिए
- कचरा उठाने वाला
- भिखारी
- घरेलू नौकर,स्ट्रीट वेंडर/मोची/हॉकर/सड़कों पर काम करने वाले अन्य सेवा प्रदाता
- निर्माण श्रमिक / प्लंबर / राजमिस्त्री / मजदूर / पेंटर / वेल्डर / सुरक्षा गार्ड / कुली और अन्य हेड-लोड मजदूर
स्वीपर/सफाई कर्मचारी/ माली - घर पर काम करने वाला/कारीगर/हस्तशिल्प कामगार / दर्जी
- परिवहन कर्मचारी/चालक/कंडक्टर/हेल्पर से ड्राइवर और कंडक्टर/गाड़ी खींचने वाला/रिक्शा चालक
- दुकान कर्मचारी/सहायक/छोटे प्रतिष्ठान में चपरासी/सहायक/वितरण सहायक/अटेंडेंट/वेटर
- इलेक्ट्रीशियन / मैकेनिक / असेंबलर / मरम्मत कर्मचारी
धोबी/चौकीदार
योजना की अपात्रता
भारत की जनगणना 2011 के अनुसार, निम्नलिखित लाभार्थियों को स्वचालित रूप से बाहर रखा गया है।
- 2/3/4 व्हीलर/फिशिंग बोट वाले परिवार
जिन परिवारों के पास यंत्रीकृत 3/4 पहिया कृषि उपकरण हैं। - जिन परिवारों के पास 50,000 से अधिक क्रेडिट सीमा के साथ किसान क्रेडिट कार्ड है।
- घर का सदस्य एक सरकारी कर्मचारी है।
- सरकार के साथ पंजीकृत गैर-कृषि उद्यमों वाले परिवार
10,000/- रु प्रति माह से अधिक कमाने वाले परिवार के कोई भी सदस्य। - आयकर का भुगतान करने वाले परिवार।
- पेशेवर कर का भुगतान करने वाले परिवार।
- पक्की दीवारों और छत के साथ तीन या अधिक कमरों के साथ घर,एक फ्रिज का मालिक है।एक लैंडलाइन फोन का मालिक है।
- 1 सिंचाई उपकरण के साथ 2.5 एकड़ से अधिक सिंचित भूमि का मालिक है।
- दो या अधिक फसल मौसम के लिए 5 एकड़ या अधिक सिंचित भूमि का मालिक है
- कम से कम एक सिंचाई उपकरण के साथ कम से कम 7.5 एकड़ या उससे अधिक भूमि का मालिक।
आयुष्मान भारत स्वस्थ खाता क्या है।
आयुष्मान भारत आरोग्य योजना में जो परिवार शामिल किया है उनको एक प्रकार का पहचान पत्र देने के लिए यह खता होता है। जिसके अंतर्गत आपको आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड (Aayushman Bharat Health card) मिलता है। यह कार्ड हर एक परिवार की अलग पहचान बताता है। यह कार्ड 14 अंकों का बना होता है जो आधार कार्ड या मोबाइल नंबर का उपयोग करके बनाया जाता है। यह खता भारत सरकार को मेडिकल रिकॉर्ड को स्वस्थ और सेवा केंद्र के क्लिनिक को, बीमा कंपनियों को और अन्य हितधारक के साथ समझौता के लिए सुविधा प्रदान करता है।
आप योजना के लिए पत्र है यह या नहीं कैसे चेक करें?
यह योजना भारत सरकार का उपक्रम होने के कारण इसमें जो लाभार्थी है उनको भारतीय जनगणना 2011 की सामाजिक, आर्थिक, और जातीय जनगणना के आधार पर शामिल किया है। इसी कारण आप योजना के लिए पत्र है या नहीं देखने के लिए आपको प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के सांकेतिक वेबसाइट पर जाकर ”क्या मैं पत्र हूं” इस पर क्लिक करें। इसके बाद आपको आपकी व्यक्तिगत जानकारी देनी होगी। इसके बाद आपको आपके आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के साथ पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण होने के बाद आपको आपका राज्य चुने। इसके बाद आपका राशन कार्ड का क्रमांक का उपयोग करके आप इस योजना के लिए पत्र है या नहीं यह समझेगा।