Kisan Credit Card (केसीसी)- किसान क्रेडिट कार्ड : सिर्फ 4 % ब्याज और 3 लाख तक का लोन।

Kisan Credit Card

केसीसी (Kisan Credit Card) योजना का परिचय

किसान क्रेडिट कार्ड योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई है। इस योजना का उद्देश्य भारतीय किसान को कृषि कार्य के लिए ऋण की सुविधा उपलब्ध कराना है। यहां पर भारत सरकार किसान को केसीसी (KCC) लोन के तहत 2% ब्याज में छूट देती है। इसके अलावा अगर कोई किसान इस लोन की भरपाई समय पर करता है तो उसको 3% ब्याज में अलग से छूट मिलती है। भारत सरकार की 2% की छूट और समय पर भरपाई करने की 3% की छूट के बाद इस लोन की ब्याज दर सिर्फ 4% होती है। इस योजना को भारत सरकार ने सन 2004 में शुरू किया था। तब से लेकर आज तक भारत के हर क्षेत्र में इस योजना की सुविधा उपलब्ध हो चुकी। भारत में किसी भी प्रकार की बैंक या कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी में जाकर आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

योजना का उद्देश जाने।

इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य यह है कि खेती करते समय किसानों को जो खर्चा पौधा उगाने से लेकर उसे बाजार में बेचने तक आता है उसको कर करना है। नीचे दिए हुए खर्च को कवर  करना इस योजना का उद्देश्य।

  1. खेत में फसल बोने के लिए एक अल्पकालीन लोन की सुविधा उपलब्ध कराना।
  2. फसल को कीटक और रोगों से बचाने के लिए जो खर्चा आता है उसको कवर करना।
  3. कटाई के बाद का खर्चा।
  4. किसान के परिवार का उपभोग का खर्चा।
  5. खेत मैं काम करने के लिए जिन वस्तु का वापस होता है इसका मेंटेनेंस (Maintenance) करना।
  6. खेती और खेती से जुड़े गतिविधियों को शुरू करने के लिए लोन की सुविधा देना।
  7. किसान की आवश्यकता अनुसार ऋण का वितरण।

केसीसी (Kisan Credit Card) पात्रता

  1. व्यक्तिगत किसान और संयुक्त किसान जो जमीन के मालिक है।
  2. किराए के जमीन पर खेती करने वाले किसान।
  3. बटाई पर खेती करने वाले किसान।
  4. मौखिक पट्टेदार (Oral Lease Farmer)
  5. किसानों का स्वयं सहायता समूह (Self Helf Group of Farmer)
  6. संयुक्त देयता समूह (Joint Liability Group)

READ MORE FOR GOVERMENT SCHEME

आवेदन प्रक्रिया।

ऑफलाइन (offline)

आपको बैंक में जाकर किसान क्रेडिट कार्ड की अर्जी को भरकर बैंक के कृषि अधिकारी के पास जमा करनी होगी। इस अर्जी के साथ आपको बैंक अधिकारी को आपके पहचान की दस्तावेज और खेती संबंधित दस्तावेज बैंक अधिकारी को दिखाना होता है। सही दस्तावेज मिलने के बाद बैंक अधिकारी आपके लोन की अर्जी स्वीकार करेगा।

ऑनलाइन (Online)

आपका बचत खाता जी भी बैंक में है या जिस भी बैंक में आपको लोन की सुविधा उपलब्ध करनी है।उस बैंक के सांकेतिक वेबसाइट पर जाकर आपको। किसान क्रेडिट कार्ड विकल्पों को चुनाव होगा। वहां पर आपको आपकी वैयक्तिक जानकारी और खेती संबंधित जानकारी भरनी होगी। पूरी जानकारी भरने के बाद आपको एक संदर्भ नंबर मिल जाएगा। वह नंबर आपको बैंक में 7 दिनों से पहले जमा करना होगा।

APPLY ONLINE FOR KCC

आवश्यक दस्तावेज।

  1. पहचान पत्र: जिसमें आप आधार कार्ड,मतदान कार्ड, पासपोर्ट या वाहन चालक प्रमाण पत्र दे सकते हैं।
  2. पते का प्रमाण: जिसमें आप आधार कार्ड, बिजली का बिल दे सकते हैं।
  3. आवेदन अर्जी: जो आपको बैंक में आसानी से मिल जाएगी। जिसमें आपकी वैयक्तिक जानकारी और खेती संबंधित जानकारी भरनी होती है।
  4. भूमि स्वामित्व विवरण (Land Holding Details)
  5. फसल का प्रकार (Cropping Pattern): खेत में आप किस किस प्रकार की फसल उगाना चाहते हैं वह आपको बैंक के अधिकारी को खेती के कानूनी दस्तावेज पर दिखाना होगा। जैसे की 7/12 और 8A पर फसल की नोंद की जाती है।
  6. 1.6 लाख रुपए के ऊपर के लोन के लिए सुरक्षा दस्तावेज।

ब्याज दर (Interest Rate)

  • 3 लाख तक का लोन: अगर लोन की राशि रुपए 3 लख रुपए तक है तो उसकी ब्याज दर 9 % होती है। अगर आप इसको समय पर चुके हैं तो आपको 3% ब्याज में छूट मिलती है। और इसी के साथ भारत सरकार भी आपको 2% की छूट देती है। याने कि प्रभावी ब्याजदार 4% होता है।
  • 3 लाख के ऊपर का लोन: लोन की राशि 3 लाख के ऊपर होती है तो आपको ब्याज दर हर समय समय पर बदलाव होता है।

प्रकरण संसाधन शुल्क (Processing Fee)

  • 3 लाख तक का लोन: शून्य
  • 3 लाख के ऊपर का लोन: लोन के पूरे राशी पर 0.35 % प्लस GST

किसान क्रेडिट कार्ड लोन कितने साल के लिए मिलता है ?

किसान क्रेडिट कार्ड आपको एक बार मंजूर होने के बाद 5 साल के लिए मिलता है। हालांकि इसमें 5 साल में मिलने वाली लोन की राशि अलग-अलग होती है। पहले साल में आपको जो रक्कम मंजूर होती है। वह अगले आने वाले 5 साल तक हर साल 10 % बढ़ती है। मानो आपको पहले साल में एक लाख लोन मिलता है तो। तो दूसरे साल में आपको 1.1 लाख लोन मिलेगा।

केसीसी (KCC) कार्ड क्या है।

केसीसी कार्ड एक तरह का एटीएम (ATM)कार्ड होता है। जिसका इस्तेमाल आपके केसीसी (KCC) खाते से प्रत्यक्ष पैसा निकालने के लिए होता है। केसीसी योजना मैं आपको कैश क्रेडिट (Cash Credit) सुविधा उपलब्ध होती है। इसमें आप आपकी जरूरत के हिसाब से जितना पैसा आपको खेती करने के लिए लगता है उतना ही पैसा आप केसीसी खाते से निकाल सकते हैं। इसलिए केसीसी कार्ड आपको एटीएम से पैसे निकालने के लिए मदद करता है।

केसीसी से सुविधा लेने के लिए क्या आपको मार्जिन की आवश्यकता होती है?

किसान क्रेडिट कार्ड के अंदर का आपको किसी भी प्रकार की मार्जिन (Margin) नहीं होती। भारत के हर जिले में अलग-अलग प्रकार के फसल को अलग प्रकार के लोन की राशि निश्चित होती है। उसी हिसाब से आपको लोन का भुगतान किया जाता है।

Leave a Comment