SUKANYA SAMRUDDHI YOJANA
योजना का परिचय- INTRODUCTION
SUKANYA SAMRUDDHI YOJANA: सुकन्या समृद्धि योजना यह एक भारत सरकार की योजना है। इस योजना को भारत सरकार ने बालिकाओं के लिए शुरू किया है। यह एक बचत योजना है। यह योजना “बेटी बचाओ, बेटी पढाओ” का एक हिस्सा है। 10 वर्ष से कम उम्र के जो बालिकाएं होती है उनके लिए उनके माता-पिता यह योजना का खाता खुलवा सकते हैं। इस योजना का लाभ आप किसी भी प्रकार के बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर खाता खोल सकते हैं। जिस दिन यह खाता खोला जाता है उसे दिन से यह खाता 21 साल तक चलता है। इसके अलावा इस खाते को लड़की के शादी के लिए बंद भी कर सकते हैं जब लड़की को उम्र 18 साल पूरी हो जाती है। यह खाता आप शादी के 1 महीने पहले या शादी के 3 महीने बाद बंद करवा सकते हैं।
सुकन्या खाता (SUKANYA SAMRUDDHI YOJANA) के नियम और शर्तें क्या है ?
- सुकन्या समृद्धि का खाता लड़की के माता-पिता या उसके कानूनी अभिभावकों के द्वारा खोला जा सकता है।
- खाता खोलते समय बालिका की आयु 10 साल से कम होनी चाहिए।
- एक लड़की के लिए एक ही खाता आप खोल सकते हैं।
- आपके परिवार में आप ज्यादा से ज्यादा दो लड़की के लिए ही इस योजना का खाता खुलवा सकते हैं। भारत सरकार द्वारा कुछ विशेष मामले हम में दो से अधिक भी खाता आप खुलवा सकते हैं। यह विशेष मामले में पहली लड़की के बाद यदि जुड़वा लड़की का जन्म होता है या तीन लड़की का जन्म एक साथ होता है तभी आप दो से ज्यादा खाते एक परिवार में खोल सकते हैं।
SUKANYA SAMRUDDHI YOJANA के राशि पर कितना ब्याज मिलता है?
सुकन्या समृद्धि योजना (SUKANYA SAMRUDDHI YOJANA) में भारत सरकार एक निश्चित ब्याज की घोषणा करती है, वही निश्चित ब्याज बैंक आपको आपके निवेश पर देती है। हालांकि भारत सरकार इसके ब्याज में बीच-बीच में बदलाव करते रहते हैं। खाता खोलते समय आपको इस बात का पता होना चाहिए कि अभी का ब्याज दर क्या है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए यह ब्याजदार से 8.2 % तय किया है।
खाता खोलने के लिए जरूरी दस्तावेज क्या है?
- लड़की का जन्म प्रमाण पत्र
- लड़की का पहचान पत्र
- माता या पिता की पहचान पत्र: पहचान पत्र के तौर पर आप आधार कार्ड, मतदान कार्ड, पासपोर्ट जमा कर सकते हैं।
- लड़की का और उसके माता-पिता का पासपोर्ट साइज कलर फोटो
- माता या पिता का पैन कार्ड, अगर पैन कार्ड नहीं है तो आपको बैंक में फॉर्म 60 भर के देना होता है। जो आपकी माता या पिता को साइन करना होता है।
- सुकन्या समृद्धि अकाउंट का अर्जी जो आप कोई बैंक में आसानी से मिल जाएगा।
सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने पर क्या लाभ होता है?
SUKANYA SAMRUDDHI YOJANA भारत सरकार का उपक्रम होने के कारण और भारत सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के भंग होने के कारण यह योजना आपको बहुत सारे लाभ देती है। नीचे दिए हुए लाभ को जरुर पड़ी।
- इस योजना (SUKANYA SAMRUDDHI YOJANA) का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको एक फिक्स रिटर्न इसमें मिलता है। उसी के कारण आपके यहां पर किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं लेना होता है।
- SUKANYA SAMRUDDHI YOJANA इस योजना में निवेश करने के लिए आपको ज्यादा ज्ञान की जरूरत नहीं होती। यह योजना को भारत सरकार ने बहुत स्पष्ट स्वरूप से लाया है जो निवेशकर्ता को बहुत आसान शब्दों में जानकारी मिलती है। यह योजना भारत सरकार के द्वारा चलाई जाती है और उसके सब नियम और कानून का बैंक को पालन करना होता है।
- भारत सरकार का आयकर नियम 1961 का सेक्शन 80C के अंतर्गत आपको सालाना 1,50,000/- तक का छूट मिलता है।
- SUKANYA SAMRUDDHI YOJANA इस योजना को आप बहुत कम निवेश में शुरू कर सकते हैं। मात्र ₹250 से निवेश करके इस योजना को आप शुरू करते हैं और सालाना इसमें आप ज्यादा से ज्यादा 1.5 लाख भी भर सकते हैं। इसी कारण आपको यह सुनिश्चित हो जाता है कि चाय आपकी आर्थिक स्थिति कैसी भी हो आप इस योजना को शुरू कर सकते हैं।
- सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत आपको चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है। इसी कारण आपने जो पैसा निवेश किया है वह बहुत जल्दी बढ़ जाता है।
- यह खाता आप देश के किसी भी बैंक से देश के दूसरे बैंक में ट्रांसफर कर सकते हैं।
योजना के अंतर्गत आपको कितना निवेश करना होगा?
कोई भी व्यक्ति इस योजना को शुरू करने में न्यूनतम ₹ 250 रुपए से शुरू कर सकता है और प्रतिवर्ष आप ज्यादा से ज्यादा 1.5 लाख रुपए ही जमा कर सकते हैं। खाता खुलवाने के तारीख से आपको इस खाते में आने वाले 15 साल तक कम से कम सालाना ₹250 निवेश करना होता है। 1 साल में आप कितनी भी पर पैसा जमा कर सकते हैं और जमा करने की रकम 50 के गुण में होनी चाहिए।
योजन का परिपक्वता अवधि (Maturity Period ) कितना होता है ?
सुकन्या समृद्धि योजना (SUKANYA SAMRUDDHI YOJANA) का खाता लड़की का आयु 21 साल होने तक या 18 साल पूरे होने के बाद उसकी शादी तक चलता है। हालांकि इस खाते में आपको खाता खोलने की तारीख से लेकर 15 साल तक ही निवेश करना होता है उसके बाद का समय कूलिंग पीरियड (Cooling Period) होता है। भले ही अपने इस खाते में कुछ भी निवेश न किया हो आपको ऊपर दी हुई नियमों का पालन करना होगा।
कितना जुर्माना भरना होगा अगर आप हर साल निवेश नहीं करते ?
अगर निवेशक इस खाते में सालाना न्यूनतम रुपए 250 जमा करता है तो यह खाता चालू रहता है। अगर बीच में आप कभी, कुछ साल में पैसा नहीं पड़ता है तो उसको प्रतिवर्ष ₹50 जुर्माना भरना होता है। इस ₹50 जमाने के साथ आपको न्यूनतम ढाई सौ रुपए जो आपने पहले नहीं भरे हुए वह भी आपको भरने होते हैं।
सुकन्या समृद्धि अकाउंट (SUKANYA SAMRUDDHI YOJANA) कौन चल सकता है?
खाता शुरू होने के बाद बालिका के माता-पिता इस खाते को चलते हैं। बालिका के 18 साल पूरा होने के बाद इस खाते को बालिका खुद अपना केवाईसी (KYC) बैंक में देकर खुद चला सकती है। इसके बाद लड़की उस खाते में से 50% राशि निकालकर अपनी आने वाले पढ़ाई के लिए इस्तेमाल कर सकती है। पढ़ाई के लिए यह पैसा लड़की को किस्तों में मिलता है। 1 साल में एक ही बार पैसा निकासी कर सकती है और ऐसा वह सिर्फ आने वाले 5 साल तक ही कर सकती है।
खाताधारक कि अगर अचानक मृत्यु हो जाती है तो क्या होता है?
ऐसा अचानक हो जाता है तो माता-पिता या कानूनी अभिभावक अकाउंट में से राशि पूरे ब्याज के साथ निकासी कर सकते हैं। इसके लिए माता-पिता या कानूनी अभिभावक को मृत्यु प्रमाण पत्र के दस्तावेज बैंक किया डाकघर में देने होते ही। बैंक अधिकारी को यह दिया हुआ मृत्यु प्रमाण पत्र भारत सरकार के या किसी भी राज्य सरकार के वेबसाइट (Website) जाकर सत्यापन करना जरूरी होता है।
सुकन्या समृद्धि (SUKANYA SAMRUDDHI YOJANA) का खाता कहां पर खोला जाता है?
भारत के किसी भी प्रकार के सार्वजनिक बैंक, निजी बैंक और भारतीय डाकघर में जाकर आप यह खता खुलवा सकते हैं।