ULIP (Unit Linked Insurance Plan)
यूनिट लिंक इंश्योरेंस प्लान क्या होता है?
यूनिट लिंक इंश्योरेंस प्लान यह एक बीमा का प्रकार है जो हमें जीवन बीमा और बाजार से जूडे जीवन का लाभ एक साथ प्रदान करता है। इसका एक एक भाग बीमा कंपनियों को प्रीमियम के तौर पर जाता है और दूसरा भाग भारतीय शेयर बाजार में जाता है। इसी के कारण हमें एक अच्छी सुरक्षा भी प्रदान होती है और हमारे निवेश पर अच्छे रिटर्न भी मिलते हैं।
✳️ULIP की विशेषताएं
- दोहरा लाभ: ULIP में जो पैसा हम निवेश करते हैं उसका एक हिस्सा हमें जीवन बीमा की सुरक्षा भी मिलती है और दूसरा हिस्सा भारतीय शेयर बाजार में निवेश होता है जो हमें अच्छे रिटर्न देता है।
- टॉप अप की सुविधा (Top Up Facility): टॉप अप सुविधा के अंतर्गत आपको ज्यादा निवेश करने की सुविधा उपलब्ध होती है। जो आप फिक्स निवेश कर रहे हैं उसको आप आने वाले सालों में कुछ प्रतिशत बढ़कर निवेश भी कर सकते हैं। इसका फायदा यह है कि जैसे आपकी आय बढ़ती है उसी के साथ आपकी निवेश भी पढ़ना चाहिए।
- लचीलापन (Flexibility): आप यहां पर आपके अनुसार फंड चुन सकते हैं और जब कोई आपको दूसरे फंड (Fund) में स्विच करना है तो कभी भी स्विच (Switch) कर सकते हैं।
- लॉक इन अवधि (Lock In Period): ULIP मैं जो पैसा निवेश होता है उसका लॉकिंग पीरियड 5 साल का होता है। 5 साल की अवधि के पहले आप यह पैसा नहीं निकाल सकते।
- टैक्स बचत (Tax Saving): भारतीय आयकर नियम सेक्शन 80C के तहत आपको टैक्स में छूट मिलती है।
- बाजार आधारित रिटर्न (Market Based Return): इसका एक हिस्सा भारतीय शेयर बाजार में निवेश होने के कारण आपको बाजार में चल रहे प्रदर्शन के हिसाब से आपको रिटर्न मिलती है।
✳️ULIP की उपयोगिता क्या है |
- जो व्यक्ति लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं वहीं इस प्लान में निवेश करना चाहिए। क्योंकि इसमें जो निवेश होता है ओ भारतीय शेयर बाजार में निवेश होता है। आप कम समय पर निवेश की राशी निकालते हैं और उसे समय बाजार गिरा हुआ है तो आपको रिटर्न कब मिल सकते हैं। इसलिए लंबे समय तक निवेश करना चाहिए।
- ULIP प्लान मैं आप जब निवेश करते हैं उसमें थोड़ा बहुत रिस्क होता है। इसलिए जो व्यक्ति यह रिस्क ले सकता है वही इस प्लान में निवेश कर सकते है।
- जो व्यक्ति अपने निवेश पर बीमा की तहत सुरक्षा और टैक्स में बचत चाहता है वही यहां पर निवेश करें।
- अच्छी संपति का निर्माण (Wealth Creation) : शेयर बाजार में निवेश होने के कारण, आपकी निवेश की राशि का अच्छा विकास होता है। आने वाले साल में आपको बाजार के रिटर्न आधारीत अच्छी संपत्ति निर्माण करने का अवसर प्रदान करता है।
UNIP PLAN FEATURE (विशेषता)
नीचे दी गई तालिका पढ़ें |
बिंदु (Points) | विशेषता (Feature) |
उद्देश्य | बीमा + निवेश दोनों |
कवरेज (Coverage) | बीमा कवरेज |
निवेश का प्रकार | इक्विटी, डेट या मिश्रित फंड्स |
लॉक-इन अवधि (Lock In Period) | 5 साल |
रिटर्न (Return) | बाज़ार-आधारित, बीमा चार्ज कटने के बाद |
आंशिक निकासी (Partial Withdrawal) | केवल तभी जब आंशिक निकासी विकल्प लिया गया हो |
टैक्स लाभ (Tax Benefit) | 80C और 10(10D) के अंतर्गत |
जोखिम (Riske Appetite) | मध्यम से उच्च (फंड पर निर्भर) |
लॉकिंग पीरियड के बावजूद हम यहां पर आंशिक निकासी (Partial Withdrawal) कर सकते हैं क्या ?
ULIP प्लान के तहत जो पैसा निवेश होता है उसको 5 साल का लॉकिंग पीरियड होता है। परंतु आपको इसके साथ एक और सुविधा उपलब्ध होती है जो आपको निवेश करते समय चयन करनी चाहिए। उस सुविधा को हम आंशिक निकासी का विकल्प (Partial Withdrawal Option) कहते हैं। यह विकल्प चुनने के बाद आप बिना किसी जुर्माने के निकासी कर सकते हैं। अगर आप यह विकल्प नहीं चुनते, फिर भी 5 साल होने के बाद आप आंशिक निकासी कर सकते।
Read More For Free Insurance Plan
ULIP के पैसा कैसे निवेश होता है।
ULIP मैं जो पैसा आपने निवेश करते हैं, उसका एक हिस्सा प्रीमियम के तौर पर बीमा कंपनी को जाता है और दूसरा हिस्सा भारतीय शेयर बाजार में जाता है। ULIP के तहत भारतीय शेयर बाजार में निवेश करने के लिए जो भी विकल्प है और नीचे दिए हैं।
1. इक्विटी फंड (Equity Fund)
ULIP के तहत जो पैसा आप इक्विटी फंड में निवेश करते हैं। उस निवेश से आपको शेयर बाजार में पंजिकृत कंपनी के शेयर में निवेश होता है। इक्विटी के तहत आपको होने वाले निवेश पर आपको कंपनी में मलिक का हक प्राप्त होता है। जिस पर प्रतिशत आपका निवेश है उतना प्रतिशत मलिक हक आपको प्राप्त होता है। इक्विटी में जो निवेश होता है बाजार में चल रहे चल उतार के आधार पर आपको रिटर्न मिलता है। यह मिलने वाला रिटर्न जोखिम भरा होता है। अगर आप लंबे समय तक निवेश करते हैं तो इक्विटी फंड आपको अच्छा पैसा बना कर दे सकता है।
2. डेट फंड (Debt Fund)
ULIP के तहत आप अगर डेट फंड में निवेश करत है तो, यह निवेश की राशि निश्चित आय वाले साधनों में निवेश हो जाती है। इसमें ट्रेज़री बिल (treasury bill), कॉर्पोरेट बॉन्ड (Corporate Bond), सरकारी बॉन्ड (Government Bond) शामिल है। इसके तहत आपको स्थिर रिटर्न प्राप्त होते हैं।
3. हाइब्रिड फंड (Hybrid Fund)
हाइब्रिड फंड का इस्तेमाल आपके निवेश को एक बेहतरीन संतुलन बनाने के लिए होता है। इसके तहत आपका निवेश डेट फंड और इक्विटी फंड दोनों में निवेश होता है। इसके साथ आप एक मध्यमी जोखिम लेते है। यह विकल्प आपको कम जोखिम के साथ-साथ पारंपरिक निवेश करने के जो माध्यम से कई गुना ज्यादा रिटर्न दे सकता है।
Read Govt. Rule for Investment
निष्कर्ष (Conclusion)
अगर आप अपने पैसों का सही इस्तेमाल, जोखिम प्रबंधन और लंबी अवधि की योजना बनाना चाहते हैं I ULIP एक ऐसा विकल्प है जो बीमा और निवेश दोनों को एक साथ जोड़ता हैI यह उन लोगों के लिए ठीक है जो एक ही उत्पाद में सब कुछ चाहते हैं और लंबे समय तक निवेश कर सकते हैं।